फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Delivery messages arrived without cylinders after booking, a shortage that has ruined kitchen budgets.

Siddharthnagar News: बुकिंग के बाद बिना सिलिंडर पहुंचे डिलीवरी का मैसेज, किल्लत ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Wed, 01 Apr 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Delivery messages arrived without cylinders after booking, a shortage that has ruined kitchen budgets.
देवरिया। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। करीब 25 दिनों से उपभोक्ता परेशान हैं, लेकिन प्रशासन और आपूर्ति विभाग लगातार कमी से इनकार कर रहे हैं। हालात यह हैं कि लोगों ने मोबाइल या ऐप से गैस सिलिंडर बुक किया, लेकिन सिलिंडर मिलने से पहले ही उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज पहुंच गया। शिकायतों के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

शहर की एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। ई-केवाईसी और बुकिंग स्टेटस जानने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गोदामों में पर्याप्त आपूर्ति न होने से एजेंसियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर है। यहां उपभोक्ताओं को 45 दिनों बाद बुकिंग की तारीख दी जा रही है, जबकि एक सामान्य परिवार में सिलिंडर 20 से 25 दिन में ही खत्म हो जाता है। ऐसे में लोग मजबूरन चूल्हे का सहारा ले रहे हैं या फिर दूसरे जिलों से महंगे दाम पर सिलिंडर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों का सिस्टम भी गड़बड़ा गया है। ऐप के जरिए बुकिंग करने पर हर बार अलग-अलग बुकिंग डेट दिखाई दे रही है। कई बार बुकिंग की तारीख खुद-ब-खुद आगे बढ़ जा रही है। वहीं एजेंसियों पर कुछ ही घंटों में विंडो बुकिंग बंद कर दी जा रही है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed