{"_id":"67e1977db02b5b61c80868f8","slug":"deled-second-semester-exam-will-begin-from-april-3-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134587-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन अप्रैल से शुरू होगी डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन अप्रैल से शुरू होगी डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा
विज्ञापन
डायट बांसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डीएलएड द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का समय निर्धारित कर दिया गया है। इस क्रम में द्वितीय सेमेस्टेर की परीक्षा तीन से पांच अप्रैल तक व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा सात से नौ अप्रैल तक कराई जाएगी। जिले में दो सेमेस्टर के लगभग 1500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसको लेकर डॉयट प्राचार्य ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
तीन अप्रैल को द्वितीय सेमेस्टर की वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा व प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा होगी। चार अप्रैल को विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। पांच अप्रैल को हिंदी व अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर के सात अप्रैल को आरंभिक स्तर पर भाषा एवं समाज गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास व शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन की परीक्षा कराई जाएगी। आठ अप्रैल को विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न होगी, जबकि नौ अप्रैल को हिंदी, अंग्रेजी व शांति शिक्षा व सतत विकास की परीक्षा संपन्न होगी।
डॉयट प्राचार्य उमेश त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है। निर्धारित तिथि को सभी परीक्षा संपन्न होगी।