{"_id":"4f688c8fd3e82c37176c4ef7944b437e","slug":"decide-today-beats-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला आज, धड़कनें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैसला आज, धड़कनें बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। मतपेटियों में बंद ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की तकदीर का ताला आज खुलेगा। मतगणना की सभी तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गई। रविवार सुबह सात बजे से जिले के 14 ब्लाकों में एक साथ मतगणना शुरू होगी। गणना कर्मचारियों को एक घंटा पहले ही केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार व एसपी अजय कुमार साहनी ने गणनास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए। स्पष्ट हिदायत दी गई है कि केवल उसी व्यक्ति को ही परिसर में अनुमति दी जाए, जिनके पास निर्वाचन कार्यालय से जारी पहचान पत्र हो।
चार चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद से ही सबकी निगाहें गणना पर टिकी हुई हैं। जीत-हार को लेकर गांवों में कयास लगाए जा रहे हैं। इन सभी अटकलबाजियों पर रविवार को मतगणना के साथ ही विराम लग जाएगा। रिजल्ट जानने के लिए प्रत्याशी जितने बेकरार हैं, उससे कहीं अधिक बेताबी आम लोगों को भी है।
विज्ञापन
यही कारण है कि लोग पूरी तैयारियों के साथ गणना की पल-पल की खबर जानने के लिए एक दिन पहले ही उतावले नजर आए। जनता की बेकरारी को भांपते हुए पुलिस-प्रशासन भी अभेद्य किलेबंदी में जुटा रहा ताकि कहीं से किसी प्रकार की चूक की कोई संभावना नहीं रहे। प्रत्येक गणना स्थल पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मतगणना पंडाल तक पहुंचने के लिए चार चरणों की सुरक्षा व्यवस्था को पार करना होगा।
गणना स्थल पर मोबाइल, पेन तक ले जाने की भी अनुमति नहीं रहेगी। चुनाव सेल प्रभारी अकमल खां ने बताया कि मतगणना के दौरान कड़ी सुरक्षा रहेगी। सिर्फ पहचान पत्र धारकों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। कानून व्यवस्था में कोई खलल न पड़े, इसके लिए केन्द्रों परअलग से फोर्स लगाई गई है। लोकल थानाध्यक्ष केंद्रों के बाहर की व्यवस्था संभालेंगे।