फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of an innocent who fell in a pit while playing

खेलते समय गड्ढे में गिरे मासूम की मौत

Tue, 09 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death of an innocent who fell in a pit while playing
खेलते समय गड्ढे में गिरे मासूम की मौत
विज्ञापन

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के रोमनदेई गांव में मंगलवार को खेलते समय दो वर्षीय मासूम घर के पीछे गड्ढे में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
इस हादसे के कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो शव को बाहर निकाला और उसे दफन कर दिया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रोमनदेई गांव निवासी मजहर के घर के पीछे गड्ढा है, जिसमें पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर मजहर का दो वर्षीय बेटा अर्हम अपने घर के पीछे स्थित गड्ढे के पास खेल रहा था।

खेलते-खेलते वह अचानक गहरे गड्डे में फिसल कर चला गया। घर परिवार के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। उसके बाद गड्ढे में कूदकर उसे बाहर निकाल गया। परिजन अस्पताल ले जाने वाले थे, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद गांव के लोग भी पहुंच गए। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं बच्चे की मौत के बाद माता-पिता और बहन-भाई का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed