फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of a young man who went to guard farm in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में हत्या: खेत की रखवाली करने गए युवक की मौत, नग्न हाल में मिला शव

Mon, 22 May 2023 04:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बिस्कोहर।
संवाद न्यूज एजेंसी बिस्कोहर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 May 2023 04:15 PM IST
सार

एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Death of a young man who went to guard farm in siddharthnagar
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खरिकवा गांव में सब्जी के खेत की रखवाली करने गए युवक की लाश मिली। वह नग्र हाल में मृत पाया गया। मृतक की मां ने गांव के ही दो लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के खरिकवा गांव निवासी रईस (38) पुत्र सत्तार गांव के पूरब सब्जी की खेती किया है। छुट्टा पशुओं से सब्जी की रखवाली करने के लिए वह खेत पर ही रहता था। रविवार रात आठ बजे के करीब वह गांव स्थित घर से वह खाना खाकर खेत चला गया था।
विज्ञापन


मृतक परिजनों के अनुसार रात 11 बजे के करीब कुछ पुलिस वाले घर आए और बताया कि रईस बेहोशी की हालत नग्न अवस्था में खेत से करीब दो सौ दूर पड़ा हुआ था, किसी ने फोन किया, तब हम लोग उसे सीएचसी इटवा भेजवा दिए हैं। वहां जाकर देख लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां राबिया ने बताया कि हम लोग इटवा अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि रईस की मौत हो चुकी है। कहा कि मौत की खबर सुन अपने बेटे के शव के पास पहुंचे तो उसके शरीर पर डंडे का कई जगह निशान था। यह देख मृतक की मां रोने लगी। फिलहाल मृतक की मां राबिया ने त्रिलोकपुर पुलिस को गांव निवासी दो व्यक्तियों के नाम जद तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।


फिलहाल मृतक के शरीर पर किसी जख्म या फिर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचानामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां के तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed