फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   death due to current during cutting branches of trees

Siddharthnagar: पेड़ की टहनी काटते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 29 Sep 2022 12:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
death due to current during cutting branches of trees
टढ़िया बाजार में करंट से मौत के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के टड़िया बाजार गांव में बुधवार को पेड़ की डाल काटते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी सिद्धू (45) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के टेड़िया बाजार गांव निवासी रामचंद्र पांडेय के घर मजदूरी करने गए थे। बुधवार को वह घर के बगल लगे पेड़ पर चढ़कर टहनियों को काट रहे थे। इसी बीच ऊपर से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में आ गए और घायल होकर नीचे गिर गए। इससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


जब तक लोग उसके पास पहुंचते और कुछ कर पाते, वह दम तोड़ चुके थे। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed