फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Deal with the challenges of scientific farming

वैज्ञानिक तरीके से खेती की चुनौतियों से निपटें

Sat, 27 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Deal with the challenges of scientific farming
मेला
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में चल रहे तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का समापन शनिवार को हुआ। अंतिम दिन किसानों को औद्यानिक व आधुनिक खेती की जानकारी दी गई तो गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के प्रति भी जागरूक किया गया। सब्जी की उन्नत खेती करने वाले 15 किसानों को आबकारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जयप्रताप सिंह ने कहा कि आबादी बढने के साथ भूमि की उपलब्धता घटती जा रही है। ऐसे में कम क्षेत्रफल में अच्छी उपज पाने के लिए किसानों को आधुनिक तौर तरीकों को अपनाना होगा। उन्होंने पिछले दिनों आंधी से केले की खेती को हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने किसानों को फसलों का बीमा कराने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी, कृषि वैज्ञानिक एसके तोमर, जिला उद्यान अधिकारी राजमणि शर्मा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, जिला स्वच्छता समन्वयक अमित श्रीवास्तव, संजय तिवारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी संजय नाथ तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संचालन विनयकांत मिश्र ने किया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed