फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found soaked in blood, case of murder against brother-in-law

Siddharthnagar News: खून से लथपथ मिली युवक की लाश, बहनोई पर हत्या का केस

Mon, 24 Jun 2024 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found soaked in blood, case of murder against brother-in-law
- गांव के बाहर चाय की दुकान में मिली लाश, बांसी कोतवाली क्षेत्र के गुलहरिया गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के गुलहरिया राजा गांव के बाहर चाय की दुकान में रविवार सुबह एक युवक का खून से सना शव मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस उसके बहनोई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी प्राची सिंह, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सतीशचंद्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

क्षेत्र के गुलहरिया राजा गांव निवासी प्रकाश (40) पुत्र झीनक दो साल पहले मुंबई से गांव लौटा था। इसके बाद उसने गांव के बाहर चाय की दुकान खोल ली। वह अक्सर रात में दुकान पर ही सोता था। रविवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में दुकान में मिला। माना जा रहा है कि सोते समय किसी ने ईंट से वार कर उसकी जान ले ली। मृतक के भाई दीनबंधु का आरोप है कि बकाए रुपये को लेकर प्रकाश व बहनोई दयाराम निवासी सियरापार के बीच शनिवार रात घर पर विवाद हुआ था। समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया गया। इसके बाद प्रकाश दुकान पर सोने चला गया। इसके बाद सुबह उसकी लाश दुकान पर मिलने की सूचना घरवालों को पता चली। बांसी कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि मृतक के भाई दीनबंधु की तहरीर पर दयाराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


---
मुंबई गया कमाने तो 15 साल नहीं लौटा, पत्नी ने भी छोड़ दियाप्रकाश पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी लगभग 22 साल पहले हुई थी। प्रकाश के दो बच्चे भी है। घरवालों के अनुसार, प्रकाश लगभग 15 वर्ष पहले रोजगार के सिलसिले में मुंबई चला गया था। इसके बाद वह घर नहीं आया। न तो उतने वर्षों के बीच घरवालों से कभी संपर्क किया। इसी दरम्यान प्रकाश की पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से कहीं चली गई। और फिर घर वापस नहीं आई। जानकारी के अनुसार प्रकाश मुंबई में पांच वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में सजा काट चुका है। वहां से छूटने के बाद प्रकाश गांव चला आया और यहां दुकान खोल ली। कहा जा रहा है कि जेल जाने की सूचना मिलने के बाद ही उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रुपये के लेनदेन को लेकर जीजा से था विवाद


प्रकाश की बहन की शादी बांसी कोतवाली क्षेत्र के सियरापार गांव निवासी दयाराम से हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रकाश की बहन अक्सर अपने मायके आकर अपने परिवार की देखभाल करती थी। यह बात दयाराम को पसंद नहीं थी। इसे लेकर दयाराम अपनी ससुराल में अक्सर झगड़ा किया करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात चाय की दुकान पर प्रकाश और दयाराम एक साथ खाये-पीये और फिर गांव वाले घर चले गए। घर पहुंचते ही दयाराम और प्रकाश में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। घरवालों ने किसी तरह दोनों को शांत करवाया। इसके बाद सभी सोने चले गए। सुबह जब लोग जगे तो पता चला कि प्रकाश की लाश उसकी दुकान पर पड़ी है और जीजा भी घर पर नहीं है। इसलिए जीजा पर लोग हत्या की आशंका व्यक्त करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article