फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found hanging from a tree

Siddharthnagar News: पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव

Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव के बाग में आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


क्षेत्र के रमवापुरपुर गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय (22) पुत्र देवनंदन उपाध्याय चार दिन पूर्व मुंबई से कमाकर आया था। मंगलवार की शाम बाइक लेकर घर से निकला। जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करना शुरू कर दिए, लेकिन नहीं मिला। बुधवार सुबह गांव के दक्षिण बाग में आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ लोगों ने शव देखा। और बाइक बगल में खड़ी थी। देखते ही देखते गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसओ विजय शंकर सिंह, सीओ सदर सुजीत राय, फोरेंसिक टीम प्रभारी अमरनाथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने घटना का जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों से भी जानकारी ली। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजयशंकर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर लाश को पीएम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले मुंबई से आया था अभिषेक

देवनंदन उपाध्याय के दो लड़के व एक लड़की है। लड़की की शादी हो चुकी है। लड़कों की शादी नहीं हुई है। मृतक घर का बड़ा लड़का था। छोटा भाई नितिन उपाध्याय अपने पिता के साथ मेरठ में रहकर पढ़ाई कर रहा है। घर पर सिर्फ मृतक की मां संतोषी उपाध्याय ही इस समय थी। घटना की जानकारी होने पर उनके ऊपर पहाड़ सा टूट पड़ा। रोते-रोते मां संतोषी ने बताया कि मैं नहीं जानती थी कि मुंबई से आने के बाद मेरे बेटे की मौत हो जाएगी नहीं तो मैं आने से मना कर देती। लोगों का कहना था कि पिता और भाई बाहर हैं। केवल मां ही घर पर थी। क्या और कैसे हुआ यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed