फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dead body found in budhi rapti river in siddharthnagar

Siddharthnagar: बूढ़ी राप्ती में लापता किशोर का मिला शव, नदी में स्नान करते समय था डूबा

Wed, 27 Jul 2022 10:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 10:16 AM IST
सार

युवक कांवड़ में जल भरने से पहले नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए युवकों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन
dead body found in budhi rapti river in siddharthnagar
बिस्कोहर के बूढ़ी राप्ती नदी बुड्ढी खास घाट पर घटना के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के बूढ़ी राप्ती नदी बुड्ढी खास घाट में स्नान करते समय लापता किशोर का शव मंगलवार की सुबह छगड़ीहवा घाट पर मिला। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव निवासी विकास (16) पुत्र प्रकाश सोमवार भोर में जलाभिषेक करने के लिए गांव के अन्य युवकों के साथ बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर गया था।
विज्ञापन


कांवड़ में जल भरने से पहले वह नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ गए युवकों ने डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


पुलिस और एनडीआरएफ के जवान उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार की सुबह शव घटनास्थल से दक्षिण छगड़िहवा घाट पर शव बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed