फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body found hanging with the help of saree in the room, case registered against husband

Siddharthnagar News: कमरे में साड़ी के सहारे फंदे से लटकता मिला शव, पति पर केस दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging with the help of saree in the room, case registered against husband
खेसरहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव के टोला पिपरहवा में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव के टोला पिपरहवा में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। छत के कुंडे से साड़ी के सहारे फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


क्षेत्र के सिंहोरवा गांव के टोला पिपरहवा अंजनी (20) की शादी जून 2023 में हरिश्चंद्र यादव के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि हरिश्चंद्र और अंजली में किसी बात को लेकर हमेशा कहासुनी होती थी। इसी बीच दस दिन पूर्व हरिश्चंद्र मुंबई कमाने चला गया। सोमवार करीब रात नौ बजे घर के परिवार की महिलाएं गांव स्थित मंदिर पर दुर्गा पूजा देखने चली गई। उस समय अंजली घर पर अकेली थी। जब घर के लोग दुर्गा पूजा देखकर घर लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद लोगों ने खिड़की के रास्ते से देखा तो अंजनी का शव साड़ी के फंदे के सहारे छत में लगे कुंडे से लटका मिला। रात ही में घरवालों ने खेसरहा पुलिस और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम के सामने दरवाजा तोड़ा गया। घटनास्थल पर रात ही में सीओ देवी गुलाम सिंह पहुंचे। मृतका के पिता घनश्याम यादव ने पति सहित कई लोगों पर महिला उत्पीड़न की तहरीर थाने में दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता ने तहरीर दी है। संबंधित लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed