फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Daughters are waiting for the prize money for four months

चार माह से पुरस्कार के लिए गुहार लगा रही बालिकाएं

Thu, 10 Jun 2021 09:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Daughters are waiting for the prize money for four months
बेटियों को चार माह से पुरस्कार राशि का इंतजार
विज्ञापन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पुरस्कार की हुई थी घोषणा
प्रोबेशन कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद डीएम से मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पुरस्कार के लिए चयनित 11 बालिकाओं को चार माह बाद भी नकद पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ है। कलेक्ट्रेट स्थित प्रोबेशन कार्यालय में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। लिहाजा बृहस्पतिवार को बालिकाओं ने डीएम से मुलाकात कर हकीकत बताई। डीएम दीपक मीणा ने जल्द ही भुगतान का भरोसा दिया।

बीते 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत करने की घोषणा हुई थी। किसी को स्कूल बैग तो अन्य को नकद पुरस्कार देने का निर्णय हुुआ था। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के हाथों खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 11 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देने के साथ ही डेमो चेक दिया गया था। इनमें अंजनी, खुशी मिश्रा, रेनू, नेहा गौड़, संजना साहनी, ज्योति वर्मा, रिद्धि सिंह, रीमा, संगीता, निशा, मोनिका भी शामिल थीं। पुरस्कार की धनराशि प्राप्त करने के लिए छात्राएं और उनके अभिभावक कलेक्ट्रेट स्थित द्वितीय तल पर चक्कर लगा रही हैैं मगर विभाग की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जा रहा है। सभी छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय पर डीएम से मुलाकात की। डीएम दीपक मीणा ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से पत्रावली तलब की है। जल्द ही भुगतान का आश्वासन दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने बताया कि जल्द ही डीएम के निर्देशन में भुगतान कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed