{"_id":"6a7dff5f089351947b0cacdd","slug":"data-sought-on-female-students-eligible-for-the-rani-laxmi-bai-scooty-scheme-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162823-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए पात्र छात्राओं का डाटा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के लिए पात्र छात्राओं का डाटा मांगा
Thu, 13 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने सत्र 2025-26 की स्नातक अंतिम वर्ष की छात्राओं से आवश्यक अभिलेख मांगा है। योजना के तहत स्नातक अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण छात्राओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली 10 प्रतिशत छात्राओं में से निर्धारित मानकों के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने बताया कि पात्र छात्राओं को एक जून 2026 के बाद जारी नवीनतम पारिवारिक आय प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा। परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का निवास, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर व अपार आईडी/एबीसी आईडी भी उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि दिव्यांग छात्राओं को प्रमाणपत्र और निराश्रित छात्राओं को निराश्रित होने का प्रमाणपत्र पोर्टल पर अपलोड करना होगा। छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइटपर जाकर अपना इनरोलमेंट नंबर और अनुक्रमांक दर्ज कर डाटा पूरा कर सकती हैं। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना छात्राओं की शिक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।