{"_id":"62cb10f469b4da53c44f877c","slug":"cyclist-dies-after-being-hit-by-vehicle-siddharthnagar-news-gkp443252221","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट से साइकिल सवार की मौत
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-लोटन मार्ग पर कूड़ा नदी स्थित मोहाना पुल पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई।
मोहाना थाना क्षेत्र के पनेरा ग्राम पंचायत के टोला वजीराबाद निवासी जीतई (46) साइकिल से शनिवार किसी कार्य के लिए मोहाना बाजार जा रहे थे। वह अभी मोहाना पुल पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक वाहन चालक फरार हो गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल जीतई को ग्रामीण और पुलिस की सहयोग से सीएचसी बर्डपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मोहाना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।