फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Current is not reaching the tubewell due to pole breaking, water crisis

पोल टूटने से ट्यूबवेल तक नहीं पहुंच रहा करंट, पानी का संकट

Mon, 06 Jun 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Current is not reaching the tubewell due to pole breaking, water crisis
पोल टूटने से ट्यूबवेल तक नहीं पहुंच रहा करंट, पानी का संकट
विज्ञापन

आंधी में टूटा बिजली का पोल, नलकूप बंद होने से सिंचाई बाधित
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सहियापुर प्रानडिहवा में स्थित है नलकूप
धान की नर्सरी डालने का सीजन, सिंचाई नहीं होने से किसान परेशान
शाहपुर(सिद्धार्थनगर)। तेज आंधी से 25 मई को बिजली का पोल टूटने से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के सहियापुर प्रानडिहवा स्थित नलकूप का संचालन बंद हो गया है। इससे खेत की सिंचाई नहीं होने से धान की नर्सरी नहीं डाल पाने से किसान परेशान हैं। किसानों ने जल्द से जल्द बिजली का पोल लगवाने और नलकूप संचालित करने की मांग की है।

डुमरियागंज क्षेत्र के सहियापुर प्रानडिहवा में स्थित नलकूप से आसपास के सहियापुर, रमुवापुर उर्फ नेबुआ आदि 11 से अधिक गांवों के सैकड़ों किसानों की खेत की सिंचाई होती है। 25 मई को आई आंधी एवं बारिश से नलकूप तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने वाला एक पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नलकूप तक बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे 12 दिन से नलकूप का संचालन बंद हो गया है। वर्तमान में धान की नर्सरी डालने के लिए खेत की सिंचाई करने के लिए किसान परेशान हैं। आसपास सिंचाई के अन्य साधन नहीं होने से किसानों की सांसत हो गई है। किसान बिसई यादव, बाबूलाल ने बताया कि बिजली का पोल टूटने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक इसका मरम्मत नहीं हुआ। जिससे खेत की सिंचाई नहीं होने से धान की नर्सरी डालने में देरी हो रही है। किसान आज्ञाराम यादव, शहाबुद्दीन, राकेश कुमार, हरिराम, सत्ततन आदि ने जल्द से जल्द नलकूप संचालित करवाने के लिए विद्युत पोल लगवाए जाने की मांग की है। ट्यूबवेल ऑपरेटर फागूराम ने बताया कि पोल टूटने की सूचना 31 मई को ही विद्युत निगम को दे दी है। पोल लगने और ट्यूबेल पर सप्लाई आने के बाद उसे चालू कर दिया जाएगा। नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल बंद होने की जानकारी नहीं है। इसका पता करवा कर ट्यूबवेल को जल्द से जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed