फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Criminals are fearless...robbery indiscriminately

Siddharthnagar News: अपराधी बेखौफ... सरेराह ताबड़तोड़ लूट

Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Criminals are fearless...robbery indiscriminately
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में लूट की वारदात में एकाएक इजाफा हुआ है। अपराधी तमंचा सटाकर किसी को भी लूट ले रहे हैं। एक पखवाड़े के बीच में लूट की तीन वारदातों ने पुलिस की कार्य प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर दिया है।
लोग यह कहने लगे हैं कि बदमाश बेखौफ हो गए हैं। वे निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। तीन वारदातों में पुलिस अभी तक एक का पर्दाफाश कर पाई है। दो में कड़ी से कड़ी को जोड़ रही है, लेकिन बदमाशों के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

चिल्हिया क्षेत्र में छह दिन के भीतर लूट की दो घटनाएं हुई, जिसमें पुलिस एक को भी नहीं खोल पाई है। सोमवार देवकली गांव के पास सीएससी संचालक से लूटकांड का पर्दाफाश करने के लिए हाईवे को जोड़ने वाले दो एंट्री प्वाइंट के 50 से अधिक सीसी कैमरे को पुलिस खंगाल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस को कोई ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे वह बदमाशों के बारे में जान सके। पुलिस का मानना है कि कोई नया गैंग सक्रिय हो गया है। पुलिस की तीन -तीन अलग- अलग टीम लगी हैं।
दो एंट्री प्वाइंट जो हाईवे को जोड़ते हैं : जिस स्थान पर लूट की वारदात हुई है, वहां से दो एंट्री प्वाइंट हैं। एक नेशनल हाईवे शोहरतगढ़- बढ़नी से धेंसा नहर से और दूसरा प्वाइंट नेशनल हाईवे ककरहवा- बस्ती मार्ग है। इसमें ओवरब्रिज के नीचे विकास भवन के रास्ते नहर पकड़कर निकल सकते हैं।

इन दोनों प्वांइट पर होटल, दुकान और घरों पर सीसी कैमरे लगे हैं। इसके जरिये बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सकती है।
हालांकि, लूट की वारदात होने के बाद से ही पुलिस ने 50 से अधिक सीसी कैमरे खंगाले हैं, हुलिया के बारे में जानकारी ली है। तीन सवारी वाले बाइक सवारों को ट्रेस किया है। चार घंटे के भीतर इस मार्ग से गुजरने वाले तीन सवारी वाहन चालकों के हुलिया को बार- बार जूम करके देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed