{"_id":"5a3fe3ce4f1c1b95188bbb6f","slug":"wife-says-after-sunset-husband-kerosene-sprinkled-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने केरोसिन छिड़क लगा ली आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने केरोसिन छिड़क लगा ली आग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
fired
- फोटो : अमर उजाला
लोटन। पत्नी से कहासुनी के बाद एक पति ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। आग की लपटों से बुरी तरह झुलसे युवक की मौत हो गई। घटना लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव का है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार के लोग मामले में चुप्पी साध लिए हैं।
सपही गांव निवासी पल्टू का पुत्र रामू प्रसाद (27) शनिवार को सीमा से सटे ठोठरी बाजार में किसी काम से गया था। देर शाम जब वह घर लौटा तो किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। दोनों में जमकर कहासुनी हो गई। बताते हैं कि विवाद से क्षुब्ध रामू ने घर में रखे केरोसिन को खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जब तक रामू को आग के चंगुल से छुड़ाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग घटना में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। पड़ोसियों के जरिए सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन की जा रही है।