फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uncontrollable tempo reflex, driver's death

बेकाबू टेंपो पलटा, चालक की मौत

Fri, 24 Nov 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
 Uncontrollable tempo reflex, driver's death
खेसरहा थाना क्षेत्र के पेड़ारी के पास पलटा टेंपो। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बांसी-गोरखपुर मार्ग पर खेसरहा थाना क्षेत्र के पेड़ारी गांव के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चालक बृजमनगंज क्षेत्र के चरिगावां का निवासी था। 
विज्ञापन

चरिगावां निवासी रामआसरे का पुत्र मनोज (30) किराए का टेंपो चलाता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम वह बृजमनगंज से सवारी लेकर खेसरहा छोड़ने गया था। रात लगभग 10 बजे घर लौट रहा था। बांसी- गोरखपुर मार्ग पर स्थित पेड़ारी गांव के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मनोज की वहीं मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह गांव की महिलाओं ने टेंपो के साथ युवक का शव देखा तो इसकी सूचना गांव में दी। जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई और मनोज के घरवालों को सूचना दी। इस संबंध में एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed