फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two Antrgnpdiy thief arrested

दो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

Thu, 15 Sep 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Sep 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two Antrgnpdiy thief arrested
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य और बरामद बाइक्स - फोटो : amarujala
डुमरियागंज। डुमरियागंज पुलिस व स्वाट टीम ने एक माह पूर्व बेंवा चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान से हुई चोरी के मामले का पर्दाफाश करते हुए चोरी की छह मोबाइल व एक बाइक के साथ दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों को पुलिस ने क्षेत्र के टड़वा गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेंवा चौराहा स्थित तिलगड़िया गांव निवासी विलम कुमार की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर 30 जुलाई की रात दुकान में रखा 15 मोबाइल सेट सहित लाखों का सामान लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की थी। इसके खुलासा के लिए पुलिस व स्वाट टीम को लगाया गया था। बुधवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली चोर मोबाइल लेकर कहीं बेचने की फिराक में हैं। बताए हुए स्थान पर टीम घात लगाकर बैठी थी।
विज्ञापन

टड़वा गांव के पास बाइक सवार दो युवक दिखाई दिए। उन्हेें रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगे। दोनों को जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। एसआई हवलदार यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामसुख उर्फ आशीष पुत्र रामनरेश लोधर निवासी बभनान व और सद्दाम पुत्र मंजूर खां निवासी डेमराहा थाना गौर जनपद बस्ती के रूप में हुई है। इनके पास से छह मोबाइल व एक बाइक बरामद किया गया है। दोनों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। टीम में प्रभारी संजय दूबे व सिपाही रमेश यादव, आशुतोष तिवारी, सुरेन्द्र यादव और संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed