{"_id":"576c19c64f1c1b5055b47ee9","slug":"three-hundred-wheat-laden-truck-seized-illegal-to-sack","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ बोरी अवैध गेहूं से लदा ट्रक सीज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन सौ बोरी अवैध गेहूं से लदा ट्रक सीज किया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 Jun 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा थाने में खड़ा अनाज लदा ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार की रात बांसी-इटवा मार्ग पर 300 बोरी गेहूं लदा ट्रक पकड़ा गया। इटवा सीओ की टीम ने खुद यह कार्रवाई की। जांच में ट्रक चालक के पास खाद्यान्न संबंधी कोई कागजात न मिलने पर गेहूं समेत ट्रक को कब्जे में लेकर गोल्हौरा थाने में खड़ा कर दिया गया है।
मोटर व्हीकल एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन की प्रक्रिया जारी है। पिछले एक माह में इटवा क्षेत्र से अवैध खाद्यान्न लदा ट्रक पकड़े जाने का यह तीसरा मामला है।
सीओ इटवा दीपनारायण त्रिपाठी बुधवार की रात बांसी-इटवा मार्ग से गुजर रहे थे। गोल्हौरा थाने के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार से फैजाबाद नंबर की ट्रक इटवा से बांसी की ओर जाती दिखी। संदेह होने पर उन्होंने ट्रक रुकवाकर पूछताछ की तो गेहूं लदा होना बताया गया।
विज्ञापन
ट्रक पर 300 बोरी गेहूं लदा था, लेकिन उसका कोई कागजात नहीं था। गेहूं का उठान कहां से हुआ, कहां जा रहा था और किस तरह का गेहूं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सीओ ने तत्काल गेहूं समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया। सीओ ने बताया कि ट्रक को सीज कर दिया गया है। मोटर व्हीकल एक्ट, झूठे रिकार्ड दर्ज करना सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू करा दी गई है। जल्द ही मामले में अन्य जानकारियां हासिल होगी।