फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The wheel of moving skorpio leaves, five wounded

चलती स्कॉर्पियो का पहिया निकला, पांच घायल

Fri, 13 Oct 2017 10:42 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Fri, 13 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
The wheel of moving skorpio leaves, five wounded
इटवा थाना क्षेत्र के सिकरा बुजुर्ग पुल के पास स्कॉपियो का पहिया निकल जाने से वाहन पलट गया।  - फोटो : अमर उजाला
इटवा। बिस्कोहर- इटवा मार्ग पर सिकरा बुजुर्ग पुल के पास चलती स्कॉर्पियो का पहिया निकल गया।  इससे स्कॉर्पियो पलट गई। इससे पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में चालक को बिस्कोहर स्थित निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। बलरामपुर जिला के पचपेडवा थाना क्षेत्र के मधुनगर निवासी निसार अहमद स्कॉर्पियो लेकर अपने भाई की पत्नी  को लाने हेतु दो लोगों के साथ डुमरियागंज जा रहा था। उसी गाड़ी में फलफली जाने के लिए दो महिलाएं बैठी थी। दोपहर 11.30 के करीब जैसे ही गाड़ी बिस्कोहर-इटवा मार्ग के सिकरा पुल के पास पहुंची कि उसका एक पहिया निकल गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के पास खाई में जा गिरी। हादसा के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने वाहन से लोगों को निकाला। हादसे में चालक निसार के सिर में चोट लगी है। जिसके कारण वह बेहोश हो गया। वहीं वाहन में सवार कमाल अहमद, डब्लू, जैनब  व मरियम मामूली रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed