फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dream of victory ran the show took Tantric ornament

जीत का सपना दिखा तांत्रिक जेवर ले भागा

Wed, 28 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के झहराव गांव में एक तांत्रिक ने परिजनों को नशीला
विज्ञापन
पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया। उसके बाद घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गया। होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई तो घर वाले सन्न रह गए।
हालांकि पुलिस ने फिलहाल ऐसी किसी सूचना से इनकार किया है।

झहराव गांव मे श्रीराम शर्मा उर्फ चोटी छोटाई की पत्नी भारत पान की दुकान करती हैं। वह बीडीसी की प्रत्याशी भी है। उसके दस लड़की हैं, कोई लड़का नहीं है। भारत के मुताबिक सोमवार की शाम उसकी दुकान पर एक तांत्रिक पहुंचा और जल्द ही खुशखबरी मिलने का दावा करने लगा।

तांत्रिक ने कहा कि उसके घर में पूजा पाठ करके सोना गाड़ दिया है, इसी कारण कोई लड़का नहीं हो रहा। अगर घर में विशेष विधि से पूजा कराई जाए तो सोना भी मिल जाएगा और वह चुनाव भी जीत जाएगी।

 तांत्रिक की बातों में आकर महिला उसे घर ले गई और पूजा कराने लगी। इस बीच तांत्रिक ने घर में रखा जेवर पूजा स्थल पर रखने को कहा।

पूजा के बाद प्रसाद के रुप में सभी घर वालों को पेय पदार्थ दिया, जिसे पीते ही सभी बेहोश हो गये। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तब जेवर समेत तांत्रिक गायब था।

इस संबन्ध में एसओ पथरा राकेश प्रताप सिंह का कहना था कि अब ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत करता है तो छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed