फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Stolen goods including cash from the clinic

क्लीनिक से नकदी समेत सामान चोरी

Wed, 18 Oct 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Oct 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Stolen goods including cash from the clinic
इटवा में खिड़की का शीशा तोड़कर हुई चोरी। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। कस्बे के बढ़नी रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में मंगलवार की रात खिड़की के रास्ते घुसे चोरों ने 75 हजार नकदी सहित हजारों का माल गायब कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची इटवा पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका।  
विज्ञापन

बढ़नी रोड से तहसील को जाने वाले मार्ग पर डॉ. शबनम यहिया का हेल्थ केयर सेंटर संचालित है। रोजाना की तरह देर शाम वह सेंटर को दाई व चौकीदार के हवाले कर कस्बे में स्थित अपने आवास पर चले गए। बताते हैं कि रात में चोर खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुस गए। वहां आलमारी में रखा करीब 75 हजार रुपये नकदी, दो मोबाइल सेट सहित अन्य सामान समेट चंपत हो गए। खट-पट की आवाज सुन बगल के कमरे में सो रही दाई की नींद खुली, उसने अपने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से लॉक था।
विज्ञापन

खिड़की के रास्ते वह कमरे से निकली और बरामदे में सो रहे चौकीदार को जगाया। दोनों ने शोरगुल किया। मगर तब तक चोर फरार हो गए थे। सुबह डॉ. शबनम की सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed