फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pragnent lady dead in ambulance

एएनएम की लापरवाही से एंबुलेंस में प्रसूता की मौत

Sat, 24 Oct 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सा विभाग की लापरवाही खत्म नहीं हो रही है। शासन की मंशा को दरकिनार कर मनमौजी काम चल रहा है। हालात यहां तक है कि प्रसव पीड़ा होने के बाद पीड़िता को साइकिल से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

एएनएम द्वारा एंबुलेंस को नहीं बुलाया जाता है। प्रसव कराने के एक घंटे बाद प्रसूता को घर भेज दिया जाता है।
इसका खमियाजा शनिवार को थाना मोहाना के ग्राम सहजनवां निवासी एक प्रसूता को अपनी जान गंवा कर भुगतना पड़ा।
प्रसूता को अत्यधिक रक्तस्त्राव होने के कारण जिला अस्पताल लाते समय एंबुलेंस में मौत हो गई।  घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है।
मृतका के पति के अनुसार पत्नी को शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा हुई। गांव की एएनएम को बुलाया और कहा कि जल्द ही बर्डपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने का इंतजाम करो।
विज्ञापन

एंबुलेंस के संबंध में कोई जानकारी न होने पर साइकिल से ही लेकर अस्पताल पहुंचा। रात को करीब 12 बजे प्रसव हुआ, इसके बाद पांच सौ रुपये लेने के बाद एएनएम ने कहा कि रात हो गई है, पत्नी को घर लेकर जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ठेला का इंतजाम करने के बाद देर रात घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी को रक्तस्त्राव होता रहा, पूछने पर कहा कि प्रसव के बाद होता है।
खून बहना बंद न होने के बाद शनिवार को फिर से एएनएम को बुलाया और इलाज करने की गुजारिश की। पत्नी की बिगड़ती हालात को देखकर एएनएम ने हाथ खड़ा कर दिया और सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दिया।
पड़ोसी द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया, जवाब मिला कि आधे घंटे बाद आएंगे। ग्रामीणों ने 102 नंबर की एंबुलेंस आती देख उसे रोका और वस्तुस्थिति को बताया।

एंबुलेंस से सदर अस्पताल आते समय प्रसूता की मौत हो गई। इस संबंध में डीएम डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed