फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Newly married woman's body was found hanging from the latch

कुंडी से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

Fri, 06 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Newly married woman's body was found hanging from the latch
death - फोटो : अमर उजाला
लोटन कोतवाली क्षेत्र के अजाने गांव में शुक्रवार को नवविवाहिता का शव कुंडी से लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विवाहिता के परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सास, देवर और जेठानी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना अंतर्गत भूरापाली गांव निवासी अनिरुद्ध चौधरी की बेटी नेहा का विवाह 28 मई 2015 को लोटन कोतवाली क्षेत्र के अजाने गांव निवासी लहाऊ के पुत्र सुदामा से हुआ था। सुदामा जालंधर में काम करता है।
विज्ञापन

बीते 28 अप्रैल को नेहा ससुराल आई थी। शुक्रवार की सुबह घर में उसका शव कुंडी से लटकता पाया गया। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले मौके पर पहुंच गए। विवाहिता की मां पुष्पा के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण ससुराल आने को तैयार नहीं थी। किसी तरह समझा-बुझाकर देवर गोविंद के साथ नेहा को ससुराल भेजा था। आरोप लगाया कि ससुराल में सास, देवर, जेठानी ने गला दबाकर नेहा की हत्या कर दी और शव को कुंडी से लटका दिया।

मौके पर पहुंची लोटन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अटल बिहारी ठाकुर के मुताबिक मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed