फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   mother in low died in road accident

टेंपो की टक्कर में सास की मौत, बेटी-दामाद घायल

Mon, 04 Jun 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
mother in low died in road accident
सदमे में परिजन - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे पर टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में इलाज कराकर घर लौट रही सास की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का उपचार हो रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी हरिपाल (40) की शादी उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी उर्मिला (35) के साथ हुई है। हरिपाल के मुताबिक उसके सास जोखना देवी (60) का तबीयत खराब चल रहा था। सांस लेने में परेशानी थी। इलाज कराने के लिए सोमवार को बाइक से पत्नी के साथ जोखना देवी को लाया था। बताया जा रहा है कि इलाज करने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी गोरखपुर- नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के पास टेंपो ने टक्कर मार मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोखना को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति-पत्नी का इलाज हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। इस संबंध में एसओ उसका अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed