फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lying body hanging from the in-laws of the in-laws

ससुराल गए युवक की पेड़ से लटकती मिली लाश

Tue, 08 May 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 08 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lying body hanging from the in-laws of the in-laws
फार्मासिस्ट की मौत के बाद रोती महिलाएं
मिश्रौलिया। ससुराल गए युवक की लाश सोमवार रात मिश्रौलिया क्षेत्र के थुम्हवा खुर्द और तिघरा गांव के बीच स्थित सीवान में पेड़ से लटकती मिली। रास्ते से जा रहे लोगों ने इसकी सूचना तिघरा के प्रधान आजाद को दी। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन

युवक की पहचान लवकुश पासवान निवासी जोगिया कोतवाली के हरैया गांव के टोला सिकौलहा के रूप में हुई। लवकुश के भाई छठठू ने बताया कि लवकुश अपने ससुराल मिश्रौलिया थाना के बड़हरा गांव में शादी के समारोह में शनिवार को गया था। मृतक की पत्नी घर से धमकी देकर आई थी कि घर आओगे तो बताऊंगी। बताया कि शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। नौ साल की एक बेटी है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed