फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   government rashan hold by police

पुलिस ने पकड़ा सरकारी राशन

Wed, 05 Oct 2016 11:08 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा ब्लाक क्षेत्र के घोसियारी डिडई मार्ग स्थित  ग्राम करहवा के एक गल्ला व्यापारी की दुकान पर कालाबाजारी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा 160 बोरा सरकारी खाद्यान्न बुधवार को कुर्थिया चौकी पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने बरामद खाद्यान्न तहसील प्रशासन को सौंप दिया। खाद्यान्न मिठवल ब्लाक के ग्राम पंचायत गोल्हौरा का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुखबिर से करीब 10 बजे एक गल्ला व्यापारी की दुकान पर ट्रॉली पर पीडीएस का खाद्यान्न उतारने की सूचना मिली। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो मजदूर खाद्यान्न को उतार कर दुकान में बने गोदाम में रख रहे थे। पुलिस ने खाद्यान्न के संबंध में जानकारी मांगी। दुकानदार कोई माकूल जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने जांच में पाया कि सभी बोरी पर सरकारी खाद्यान्न के टैग लगे हुए हैं। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक बांसी मनोज शर्मा को मौके पर बुला कर खाद्यान्न के संबंध में जानकारी दिया।  तहसील प्रशासन ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए भेजा। प्रशासन के निर्देश पर एक टीम गठित की गई, जिसमें एसडीएम बांसी, डीएसओ को सदस्य बनाया गया। इस संबंध में कुर्थिया चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने बताया कि सरकारी खाद्यान्न को कालाबाजारी के लिए बाजार में बेचा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed