{"_id":"5791042e4f1c1b2d33c4bc6d","slug":"four-arrested-with-31-liters-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
31 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ के बालानगर में कच्ची शराब व लहन नष्ट कराती आबकारी टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थगनगर। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी टीम ने गुरुवार को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बालानगर गांव में छापेमारी कर 31 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। साथ ही लगभग 610 कुन्तल लहन नष्ट कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली की ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बालानगर गांव में अवैध रूप से नकली शराब बनाई जा रही है। टीम ने छापेमारी कर मौके से चार घरों से 31 लीटर कच्ची शराब बरामद कर लगभग 610 कुन्तल लहन नष्ट किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में भुवही, मुनरी, मंगरू, कलावती को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जहरीली शराब के सेवन से हो रही मौत को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब बनाने की जहां से भी सूचना मिलती हैं छापेमारी कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव,निरीक्षक नीरज तिवारी, रामशब्द, शिवेन्द्र, रूपेश, राजीव पटेल और अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन