{"_id":"57eaa9454f1c1b073d574cff","slug":"corpse-was-found-hanging-from-noose-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
21 सितंबर को मिनी सचिवालय के बाहर युवती और छोटी बहन परिजनों के साथ बैठी थी धरने पर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसरहा। थाना क्षेत्र के बेलवा लबुनही गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में विवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जेठानी व दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के हरदी गांव निवासी ओमप्रकाश ने तीन वर्ष पूर्व अपनी बेटी अनीता (26) की शादी खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवा लबुनही गांव निवासी चिन्नू के पुत्र राजू से की थी। राजू अपने बड़े भाई के साथ मुंबई में काम करता है। ससुराल वालों के मुताबिक रोज की तरह अनीता सोमवार की रात अपने कमरे में सोई थी। सुबह जब समय से नहीं उठी तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। वहां छत की कुंडी से अनीता का शव लटकता देख सन्न रह गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई अरविंद ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग अनीता को आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष आरडी मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई की तहरीर पर जेठानी व दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।