फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chinese apples recovered smuggling

तस्करी का चाइनीज सेब बरामद

Sat, 27 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 20 क्विंटल चाइनीज
विज्ञापन
सेब बृहस्पतिवार देर रात बरामद किया है। इसके साथ कोतवाली और कस्बा बांसी निवासी रमेश एवं सोमनाथ को गिरफ्तार कर पिकअप भी बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ककरहवां चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने हमराही आनंद मोहन तिवारी और सत्यपाल यादव के साथ गुरुवार शाम को नेपाल सीमा पर निगरानी तेज कर दी।

देर रात करीब दो बजे एक पिकअप आती दिखी। रोकने का इशारा करने पर चालक तेज गति से भागने लगा। पीछाकर उसे ग्राम फसादीपुर के पास दबोच लिया गया।

पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 20 क्विंटल चाइनीज सेब निकला। चौकी इंजार्ज ककरहवां ने बताया कि तस्करी की नीयत से लाया जा रहा चाइनीज सेब को बरामद किया गया है।

पकड़े गए व्यक्ति वैध कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने लिखापढ़ी कर बरामद सामान और पकड़े गए दोनो व्यक्तियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed