फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Berdpur 10 people caught stealing electricity

बर्डपुर में बिजली चोरी करते पकड़े गए 10 लोग

Thu, 23 Jun 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Berdpur 10 people caught stealing electricity
बर्डपुर में बिजली चोरी की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। विद्युत विभाग के प्रवर्तन दल ने गुरुवार को बर्डपुर क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 10 लोगों को कनेक्शन कटे होने के बावजूद बिजली जलाते रंगे हाथ पकड़ा। सभी के विरुद्ध मोहाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छापेमारी से विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति रही। अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे लोगों ने तत्काल अपने कनेक्शन हटा लिए।
विज्ञापन

गोरखपुर से आई प्रवर्तन दल की टीम ने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई की। टीम ने तिलकपुर में छापा मारा तो वहां आधा दर्जन घरों में कनेक्शन बंद मिले, जबकि बिजली का उपभोग लगातार जारी था।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि बीते 6 मई को जेई ने निरीक्षण के दौरान हरिश्चंद्र, ज्ञानदास, दिनेश, रामसेवक, प्रेमचंद, राजेंद्र के घरों का कनेक्शन काट दिया था। मगर चोरी कर वह बिजली जला रहे थे। टीम ने बर्डपुर नंबर-9 के बाजार से जोखू जायसवाल, अरविंद, इस्माइल, विश्वनाथ को चोरी की बिजली जलाते पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने सभी के खिलाफ मोहाना थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। प्रवर्तन दल के प्रभारी निरीक्षक जय विजय सिंह ने बताया कि निरीक्षण का क्रम आगे भी जारी रहेगा। जांच टीम में एसडीओ अखिलेश्वर प्रसाद, जेई मनोज उपाध्याय सहित वेद प्रकाश यादव, कैलाशनाथ यादव, बिकाऊ प्रसाद आदि शामिल रहे।

इस दौरान जेई मनोज उपाध्याय ने बताया कि सभी बड़े बकाएदार अपना भुगतान शीघ्र कर दें, वरना उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। फ्रेंचाइजी कार्यालय पर प्रत्येक गुरुवार को कैंप भी लगेगा, जिसमें बिल, कनेक्शन से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed