{"_id":"5a5a3bfc4f1c1b41028b49ea","slug":"a-youth-of-itawa-died-in-saudi-arab","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटवा के युवक की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटवा के युवक की सऊदी अरब में मौत
siddharthnagar
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा।
रोजगार के लिए सऊदी अरब गए युवक की वहां छत से गिरकर मौत हो गई। घटना के 20 दिन बाद शनिवार को यह खबर परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। लाडले की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए सांसद जगदंबिका पाल से हस्तक्षेप की मांग की है। क्षेत्र के ग्राम कमदा लालपुर निवासी विजय पाल यादव (28) पुत्र माधव गत जुलाई में सऊदी अरब स्थित एक होटल में नौकरी करने गया था। करीब बीस दिन पहले उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को इसकी सूचना होटल मालिक ने घर वालों को दी। फोन पर बताया कि विजयपाल ने होटल की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मगर यह बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है। उनका आरोप है कि विजयपाल की हत्या की गई है। विजय पाल यादव अपने पीछे तीन बेटियों, पत्नी व मां को छोड़ गया है। परिजनों ने शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल से सऊदी अरब से शव लाने के लिए गुहार लगाई है ।