{"_id":"5b2e89a64f1c1bc2378b577b","slug":"a-labour-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया पर बैठे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिया पर बैठे मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पीएम हाउस के बाहर जुटे धेंसा गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित धेंसा चौराहे के नहर के पुलिया पर बैठे एक मजदूर को कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह गांव में आई बारात में नाच देखने के लिए पुलिया पर बैठा था, तभी हादसा हुआ है।
चिल्हिया थाना के धेंसा गांव निवासी संतोष (35) धेंसा चौराहे के नहर के पुलिया पर गांव में आई नाच देखने के लिए बैठा था। इसी दौरान शोहरतगढ़ की ओर से आई कार उसे टक्कर मारकर पुलिया के डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक व्यक्ति भी घायल हो गया। लोगों ने मामले की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल को लेकर लोग गोरखपुर चले गए। इस संबंध में एसओ आरके गौतम ने बताया कि घटना देर रात की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।