फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विधायक के निरीक्षण में गेहूं क्रय केंद्र से गायब मिले 2500 बोरे

विधायक के निरीक्षण में गेहूं क्रय केंद्र से गायब मिले 2500 बोरे

Sat, 12 May 2018 11:31 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 12 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
विधायक के निरीक्षण में गेहूं क्रय केंद्र से गायब मिले 2500  बोरे
इटवा विधायक ने तीन क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
इटवा। गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद में शिथिलता बरतने व किसानों के बजाए बिचौलियों का गेहूं खरीदने के मामले को संज्ञान में लेते हुए इटवा विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने इटवा क्षेत्र के तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र पर बोरा नहीं मिलने व खरीद में शिथिलता पाए जाने पर डीएम को लिखित पत्र भेजा और एसओ को क्रय केंद्र प्रभारी पर केस दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विधायक डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी गेहूं क्रय केंद्रो पर खरीद में शिथिलता को देखते हए शनिवार को निरीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने गोबरहा, पंचमोहनी, रमवापुरकली के क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। तीनों केंद्र पर बोरे नहीं मिले। खरीद में अनियमितता पाई गई के संदेह होने पर उन्होंने डीएम को सूचना दी। निरीक्षण में साधन सहकारी समिति रमवापुर कली पर 11 मई को आए 2500 बोरे गायब मिले। किसानों ने विधायक को बताया कि बोरे शुक्रवार शाम को ही स्थानीय व्यापारी को दे दिया गया। निरीक्षण में गेहूं क्रय केंद्र बंद पाया गया। डीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल व विपणन निरीक्षक खुनियांव जगदीश यादव को भी अनियमितता मिली। विपणन निरीक्षक खुनियांव ने रिपोर्ट डीएम को भेजकर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा राज कुमार यादव का कहना है कि डीएम की अनुमति मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed