फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विधायक दफ्तर में रेप के मामले की जांच शुरू

विधायक दफ्तर में रेप के मामले की जांच शुरू

Sun, 24 Jun 2018 10:57 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 24 Jun 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
विधायक दफ्तर में रेप के मामले की जांच शुरू
investigation
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधायक के कार्यालय में रेप के आरोप की जांच शुरू हो गई है। रविवार को जांच करने एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह आरोप लगाने वाली किशोरी के घर शोहरतगढ़ पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से मिलकर बयान लिया। साथ ही महिला पुलिस के साथ उसे उस स्थान पर ले गए जहां पर उसने दुष्कर्म की बात कही थी। बयान को रजिस्टर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह के कार्यालय में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। थाने पर न्याय न मिलता देख पीड़िता ने न्यायालय का शरण लिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने एसपी को निर्देश देकर दोबारा मामले की जांच का निर्देश दिया था। एसपी ने मामले की जांच एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह को दी थी। रविवार को एसओ शमशेर बहादुर सिंह पीड़िता के घर गए। वहां महिला पुलिसकर्मी की देखरेख में उसे साथ लाए। किस कार्यालय में उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बारे में जानकारी ली। पीड़िता का अन्य बयान भी दर्ज किया। इस संबंध में एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट गोपनीय है। इसे बताया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed