फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पहले दुष्कर्म किया, अब के वापसी के लिए दे रहा धमकी

पहले दुष्कर्म किया, अब के वापसी के लिए दे रहा धमकी

Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पहले दुष्कर्म किया, अब के वापसी के लिए दे रहा धमकी
सिद्धार्थनगर। सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म किया गया। मामला न्यायालय में पहुंचा तो आरोपी अब केस उठाने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस मामले में महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी को शिकायती पत्र देकर चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कहा है कि उसका न्यायालय में घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला चल रहा था। इसी बीच न्यायालय मेें नगर निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई। उक्त व्यक्ति ने ढ़ाई मंडी जमीन और सफाईकर्मी के पद पर नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने जाल में फंसा लिया। कांशीराम आवास में ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। नौकरी की बात कहने के बाद आनाकानी करने लगा। इस मामले को लेकर सदर थाने में गई तो कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय में जाने के बाद सदर पुलिस को केस दर्ज करने आदेश हुआ। मामला न्यायालय में लंबित है। अब आरोपी केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिकायती पत्र के आधार पर केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed