{"_id":"5b27ed6c4f1c1bda6e8b8ba4","slug":"71529343340-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की ने घर से भागकर की शादी, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की ने घर से भागकर की शादी, वीडियो वायरल
siddharthnagar
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
marrige
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। घर से भागकर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की अपना नाम बताने के साथ ही खुद को बालिग बता रही है। साथ ही वह कह रही है कि घर वाले उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहे थे। इस वजह से वह घर से भाग गई और अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली।
वायरल वीडियो में लड़की ने अपने घर वालों से कहा है कि वे परेशान न हों। मामला शोहरतगढ़ थाना के एक गांव का है। लड़की के पिता ने 11 जून को शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक लड़के पर अपनी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर में उन्होंने लड़के पर उनके भाई की बेटी को भी भगा ले जाने का आरोप लगाया था। लड़की के पिता ने तहरीर में लिखा था कि उसकी बेटी व भाई की बेटी अपने साथ 60 हजार रुपये व जेवरात लेकर गई हैं। इन लड़कियों में एक लड़की शादीशुदा है। उसका गवना अभी नहीं हुआ है।
इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने वायरल वीडियो के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी है।