फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नहर में डूबने से युवक की मौत

नहर में डूबने से युवक की मौत

Wed, 05 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से युवक की मौत
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में बुधवार की शाम सरयू नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन कर शव बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरहना गांव निवासी प्रमोद (35) अपने आठ वर्षीय पुत्र गोलू व पड़ोसी कल्लू के साथ बगल के गैड़ाखोर गांव में स्थित पोखरे में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इस बीच गांव के पास से निकली सरयू नहर में कल्लू नहाने के लिए कूद गया। बताया जा रहा है कि कल्लू गहराई में जाने के कारण डूबने लगा। यह देख प्रमोद दौड़कर पुल के रास्ते उसे बचाने जा रहा था। पैर फिसलने से वह भी नहर में गिर गया और डूबने लगा। कल्लू किसी तरह बाहर निकला और पास में लगे पंपिंग सेट की डिलवरी पाइप फेंककर प्रमोद को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन कर शव को बाहर निकाला। लोगों के मुताबिक प्रमोद को तैरने नहीं आता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

---
पिता को डूबता देख चिखता-चिल्लाता रहा गोलू
खेसरहा। घर से पिता के साथ हंसते हुए मछली मारने निकले गोलू को पता न था कि आज पिता का साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा। पिता को आंखों के सामने डूबता देख गोलू बहुत चीखा-चिल्लाया, मगर उसकी आवाज इतनी तेज न थी कि लोग सुनकर आते और उसके डूबते पिता को बचा लें। पिता के डूबने से लेकर शव नहर से बाहर निकलने तक गोलू की आंखों से आंसू टकप रहे थे। वह बार-बार यही कहकर चीख उठता था कि अगर मैं बड़ा होता तो शायद मेरे बाबूजी डूबते नहीं, मैं उन्हेें बचा लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed