फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शीला हत्याकांड का नहीं हुआ पर्दाफाश

शीला हत्याकांड का नहीं हुआ पर्दाफाश

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शीला हत्याकांड का नहीं हुआ पर्दाफाश
murder
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव की शीला(17) की हत्या का सात दिन बाद भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। सूत्राें के अनुसार पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। उम्मीद है जल्द की मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन
शीला पुत्री घनश्याम की 14 अगस्त को संदिग्ध हाल में लापता हो गई। 15 अगस्त को परिजनों ने थाने में शिकायती पत्र देकर एक युवक पर अगवा कर लेने का आरोप लगाया था। वहीं, 16 अगस्त शीला का शव उसके ही घर के बगल के ही गड्ढे में पानी में उतराया मिला था। जीभ बाहर निकली हुई थी। चेहरे पर कोई ज्वलनशील वस्तु डालकर इसे बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। लाश की स्थिति देख गला दबाकर हत्या करने के बाद लाश फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जल्द खुलासा करने की बात कह रही थी। मगर घटना को हुए सात दिन बीत चुके हैं अब तक पुलिस की किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस उलझी हुई है। इस संबंध में एसओ ब्रह्मनंद गौंड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed