{"_id":"5aff0bca4f1c1bd0408b6623","slug":"61526664138-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से बकरी टकराने पर मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से बकरी टकराने पर मारा चाकू
siddharthnagar
Updated Fri, 18 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। बाइक से बकरी टकराने के बाद बकरी मालिक ने युवक को गाली देते हुए चाकू से हमला कर दिया। लगातार तीन वार करने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग जुटे। इसके बाद युवक को बेंवा सीएचसी इलाज के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। सूचना पर पहुंची 100 डॉयल पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई।
बृहस्पतिवार की शाम डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव निवासी उदयराज का बेटा चंदन गौतम (18) बाइक से बहेरिया से घर आ रहा था। अभी वह गांव के ईदगाह के पास पहुंचा था कि वहां सकूर पुत्र लुद्दुर की बकरी बाइक से टकरा गई। बाइक चालक सकूर के घर जाकर बकरी की दवा कराने की बात कहकर रुपये देने लगा। इस पर सकूर गाली देने लगा। चाकू लाकर उसके कमर के पास ताबड़तोड़ तीन वार किया। चिल्लाने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। आरोपी हमलावर के खिलाफ एससी/एसटी के साथ ही गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।