फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विधायक के भाई पर मंदिर के पुजारी को धमकी देने का आरोप

महंत ने विधायक के भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया

Tue, 26 Mar 2019 11:03 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
विधायक के भाई पर मंदिर के पुजारी को धमकी देने का आरोप
सिद्धार्थनगर। नगर स्थित सिंहेश्वरी मंदिर के महंत ने सदर विधायक के भाई पर मंदिर पर जबरिया कब्जा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में महंत ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के सिंहेश्वरी मंदिर के महंत त्रिवेणी दास ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 21 मई 2018 को उन्हें साधु-संतों और आम जनता की मौजूदगी में मंदिर का महंत नियुक्त किया गया था। तभी से वह मंदिर की पर पूजा-पाठ साफ-सफाई व देखरेख कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक श्यामधनी राही के भाई द्वारा मंदिर पर बल पूर्वक कब्जा करने की कोशिश की गई, मगर पुलिस व आम जनता के सहयोग से वे ऐसा कर नहीं पाए। इसके वह आए दिन मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश व जान से मारने व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सदर पुलिस को यथास्थिति बरकरार रखने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीम मंदिर पर नजर रखे हुई है।
विज्ञापन


विधायक बोले, महंत के आरोप बेबुनियाद
सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि महंत ने जो भी आरोप लगाएं हैं वह गलत हैं। महंत की गद्दी मिलने के बाद उन्होंने सेवा करनी बंद कर दी है। उनके भाई सेवा कार्य कर रहे हैं। सेवा करना कोई गलत नहीं है। रही बात मंदिर पर कब्जा करने और धमकी देने की तो यह पूर्ण रूप से गलत है। उनके भाई या उनका मंदिर के मामले में किसी भी प्रकार का दखल और हस्तक्षेप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed