फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   टेंट की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

टेंट की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Fri, 17 Aug 2018 11:43 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 17 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
टेंट की दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
arrest
मिश्रौलिया। स्वाट और मिश्रौलिया पुलिस कीे संयुक्त टीम ने गुरुवार देर शाम क्षेत्र के मधवापुर नदी के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की पिकअप और टेंट का सामान बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसओ मिश्रौलिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व क्षेत्र के बेलवा गांव के पास एक टेंट हाउस में चोरी हुई थी। इस दौरान चोर दुकान पर खड़ी पिकअप में सामान लाद ले गए गए थे। वारदात के बाद चोरी का केस दर्ज कराया गया था। गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि चोर गिरोह के दो सदस्य क्षेत्र के मधवापुर नदी के पास मौजूद हैं और वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर स्वाट टीम व मिश्रौलिया पुलिस टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची। घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। संदिग्धों की पहचान शिवशंकर विश्वकर्मा निवासी बैदौला थाना डुमरियागंज व लल्लू उर्फ संतोष निवासी देवहरिया थाना गोल्हौरा के रूप में हुई। निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी दीपक कुमार दुबे, एसआई हरेंद्र नाथ राय, सिपाही अश्वनी राय, अवनीश सिंह, कमलेश पांडेय, गोविंद राव गट्टे पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बरामद चोरी का सामान
एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए चोरों के बताए हुए स्थान से एक टाटा मैजिक, दो जनरेटर, एक मिक्सर मशीन, एंप्लीयर फायर मशीन बरामद किया गया है। इसे दोनों ने टेंट हाउस से चोरी किए जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed