फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अब मध्य प्रदेश में ‘तलाशी’ जाएगी गुम एके-47

अब मध्य प्रदेश में ‘तलाशी’ जाएगी गुम एके-47

Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 06 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
अब मध्य प्रदेश   में ‘तलाशी’ जाएगी  गुम एके-47
AK-47
सिद्धार्थनगर। इटवा थाने से गुम हुई एके-47 राइफल को खोजने के लिए स्थानीय पुलिस अब मध्यप्रदेश की पुलिस से संपर्क साधेगी। एके 47 की खोजबीन में जुटी एसटीएफ और दूसरी जांच टीमें यह मान रही हैं कि थाने में हो रहे निर्माण कार्य में काम करने वाले मध्यप्रदेश के मजदूरों से शायद कोई सुराग मिल जाए। 
विज्ञापन


तीन फरवरी की शाम इटवा थाने से एके 47 असलहा गुम होने की सूचना ने पुलिस कर्मियों की होश उड़ा दिए थे। पूरी रात चली छानबीन के बाद एसओ सहित पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया। जांच में एसटीएफ गोरखपुर के अलावा स्वाट व स्थानीय स्तर पर पुलिस की टीम तैयार की गईं। टीम जेल में बंद पुलिसकर्मियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कर चुकीं हैं। सफलता न मिलने पर थाने से जुड़े हर व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए छानबीन की गई। नेपाल से लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों मेें मुखबिरों को भी लगाया गया। 
विज्ञापन


यहां सफलता नहीं मिली तो थाने के निर्माण कार्य में जुटे बिहार के मजदूरों से संपर्क  कर तीन दिन तक उनके घराें तक जाकर छानबीन की गई। यहां भी निराश मिली। अब सिद्धार्थनगर पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस से  संपर्क साधने की तैयारी में है। पुलिस के माध्यम से थाने पर काम कर चुके मजदूरों की कुंडली खंगाली जाएगी। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही सफलता मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed