{"_id":"5bad0ff8867a557ec524cdc1","slug":"41538068472-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पालिथिन की बिक्री करते पांच लोग धराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पालिथिन की बिक्री करते पांच लोग धराए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में पॉलिथीन की जांच करती नगर पंचायत प्रशासन की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से गुरुवार को नगर में दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान तीन लोगों से ढाई हजार रुपये जुर्माना व दो लोगों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की गई।
नगर पंचायत के ईओ राम सिंह, टैक्स कलेक्टर सूर्य नरायन मिश्र, एसआई अनुज कुमार यादव की टीम ने गोलघर से भारत माता चौक, पुलिस पिकेट, सोनारी मोहल्ला, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर स्थित दुकानों, प्रतिष्ठानों व ठेले वालों का सघन जांच किया गया। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन के छापेमारी में पांच लोग प्रतिबंधित पॉलिथीन, फाइबर गिलास आदि का बिक्री करते हुए पकड़े गए। इस दौरान बब्बू, गुड्डू समेत तीन लोगों से ढाई हजार रुपये जुुर्माना वसूला गया। साथ ही दो व्यापारियों को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी की गई। इस दौरान सफाई नायक श्रीनिवास, धीरेंद्र तिवारी, मुकेश कुमार व कांस्टेबल राजू चौधरी, वासदेव, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।