फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   हत्यारोपी गिरफ्तार न हुए तो हियुवा थाना घेरेगी

हत्यारोपी गिरफ्तार न हुए तो हियुवा थाना घेरेगी

Sun, 17 Jun 2018 11:36 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 17 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार न हुए तो हियुवा थाना घेरेगी
नौडिहवा गांव में अंगद के परिवारवालों से मिलने पहुंचे हियुवा के देवीपाटन मंडल प्रभारी - फोटो : अमर उजाला
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बसहिया ग्रामसभा के नौड़िहवा के रहने वाले अंगद की लाश पचपेड़वा में मिलने के बाद परिजनों को सांत्वना देने शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह, हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता, जिला महामंत्री अजय सिंह भी घर पहुंचे।
विज्ञापन


परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। उन्होंने शोहरतगढ़ पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो हियुवा के नेतृत्व में भारी संख्या में क्षेत्रवासी मंगलवार सुबह दस बजे थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की इस मामले में लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। चाहे हमेें मुख्यमंत्री तक क्यों न जाना पड़े। इस मौके पर अनिल अग्रहरि, सोनू निगम, सुभाष अग्रहरि, सोमनाथ मौर्य, लवकुश गौड़, शिवपूजन वरुण, राजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
शोहरतगढ़ विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर पुलिस की शिथिलता होती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई करवाई जाएगी। इस मामले में एसपी से वार्ता हुई है। उन्होंने न्याय का आश्वासन दिलाया है। जब न्याय नहीं मिलेगा तो आगे कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed