फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stray dogs bit six people in the town

Roorkee News: कस्बे में लावारिस कुत्तों ने छह लोगों को काटा

Wed, 28 Oct 2026 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs bit six people in the town
कस्बे और आसपास के गांवों में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कुत्तों के झुंड ने अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों पर हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रेबीज का टीका लगवाने पहुंचे। लगातार हो रहे हमलों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड आठ में एक स्थान पर मृत पशुओं को डाला जाता है। यहां करीब 100 से 150 लावारिस कुत्ते एकत्र रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के झुंड के कारण लोगों को वहां जाने में डर लगता है।
विज्ञापन

जिन किसानों के खेत इस ओर हैं उन्हें भी खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है। बीते मंगलवार को भी कस्बे और आसपास के क्षेत्र में 12 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। स्थानीय निवासी कल्लू, रहीम खान, राकेश कुमार, रोहित सिंह, अंकित कुमार, तसलीम और आरिफ अली ने बताया कि कुत्तों के झुंड मोहल्लों में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। नियमानुसार निकायों में लावारिस जानवरों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई जाती हैं लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत लंढौरा में ऐसी टीम का गठन नहीं किया गया है। इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed