फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 06 May 2019 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
death
खेसरहा। थाना क्षेत्र के खलीलाबाद-बांसी मार्ग पर स्थित पचमोहनी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेलौरा गांव निवासी नागेंद्र प्रजापति (40) पुत्र संतोले अपनी पत्नी शांती देवी को लेकर बाइक से खेसरहा क्षेत्र के बेलौहा गांव के पास किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बताया जा रहा है कि अभी वह खेसरहा क्षेत्र के खलीलाबाद-बांसी मार्ग पर स्थित पचमोहनी गांव के पास पहुंचा था कि ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में नागेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी शांति को कोई खरोच तक नहीं आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। एसओ खेसरहा विजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed