{"_id":"598f34994f1c1bfe538b4674","slug":"21502557337-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू टेंपो की चपेट में आने से किशोर की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर-पल्टा देवी मार्ग पर शनिवार को मंझरिया चौराहे के समीप तेज रफ्तार टेंपो की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसे में टेंपो सवार सात यात्रियों को भी चोटें आई। उन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। चालक मौके पर टेंपो छोड़कर फरार हो गया।
मंझरिया गांव निवासी संतोषी यादव का पुत्र शनि (16) गांव के बाहर सड़क किनारे भैंस चरा रहा था। इसी दौरान बर्डपुर की तरफ से आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार टेंपो के सामने अचानक भैंस आ गई जिससे अनियंत्रित हुई टेंपो ने शनि को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। टेंपो में सवार सात यात्रियों को भी हल्की चोटें आई। उन्हें बर्डपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस संबंध में एसओ चिल्हिया अरविंद कुमार ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। छानबीन की जा रही है। चालक की तलाश जारी है।