फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   राप्ती नदी में मिली युवक की लाश

राप्ती नदी में मिली युवक की लाश

Sat, 11 May 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
राप्ती नदी में मिली युवक की लाश
राप्ती नदी में युवक की लाश मिली
विज्ञापन

फोटो कैप्सन-11एसडीएन81पी-लावारिश लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई करती इटवा पुलिस
इटवा थाना ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। नगर से सटकर बहने वाली राप्ती नदी में शाहपुर गांव के पास शनिवार को एक अज्ञात युवक की लाश उतराती मिली। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लाश करीब चार दिन पुरानी लग रही है।

बलरामपुर जनपद की तरफ से बहकर आने वाली राप्ती में शनिवार सुबह करीब 10 बजे शाहपुर घाट के पास नदी में उतराती हुई लोगों ने एक लाश देखी। इसकी सूचना लोगों ने शाहपुर पुलिस चौकी पर दी। सूचना पाते ही मौके पर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह के साथ हमराही सिपाही पहुंच गए और लाश को नदी से बाहर निकाला गया। लाश देखने में करीब 25 वर्ष के युवक की लग रही थी। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। युवक की जीभ बाहर निकली थीं और आंखें खुली थीं। जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कहीं उसकी हत्या कर लाश नदी में फेंक दी गई है। लाश पानी में फूलकर सड़ चुकी थी। जिससे लाश की पहचान मुश्किल हो रही थी। लावारिस हालत में लाश का पंचनामा कर उसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर इटवा थानाध्यक्ष अवध नारायण यादव भी पहुंच गए। इटवा थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश मुस्लिम युवक की प्रतीत हो रही है। नदी के बहाव वाले इलाकों के थानों से संपर्क कर शिनाख्त करवाई जाएगी। फिलहाल लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed